फर्रुखाबाद: साहस इंडिया ग्रुप (Sahas India Group) द्वारा रविवार को कृष्णा पैलेस, डीडी सिनेमा में नेकी की दीवार का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (District Magistrate) आशुतोष द्विवेदी , अपर जिलाधिकारी, मेजर एस डी सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रंगनाथ मिश्रा,ब्रह्माकुमारी से शोभा दीदी तथा ए ने के पी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य शशि किरण सिंह के द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
इस मौके पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति की बालिकाओं ने वंदे मातरम गीत का गायन किया इसके बाद संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ल द्वारा भू विर्सजन रथ चालकों का सम्मान किया गया तथा इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।अमन अवस्थी के द्वारा संस्था का परिचयकराया गया। बी के शोभा कहा कि अगर हम अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहेंगे अर्थात जहां पर हमारी भूमिका जो है उसको सही से निभाएंगे तो निश्चित हमारा भारत स्वच्छ सुंदर और विश्व गुरु बनेगा ।

एन ए के पी डिग्री कॉलेज प्राचार्य शशि किरण सिंह ने कहा की निश्चित ही भारत में बहुत से परिवर्तन हुए हैं परंतु अभी भी परिवर्तन होना आवश्यक है जिसमें ऐसे कार्यक्रम जिसमें हम अपने कमजोर वर्ग को मजबूत कर रहे हैं होना अत्यंत आवश्यक है। मेजर रजिस्ट्रेशन यूनिवर्सिटी के उप कुलपति ने आयोजन की सराहना की ठंड की गति में जो भी सहभागिता है जिस मात्रा में भी सहभागिता है उस मात्रा में सभी सहभागी बने है इसी श्रेष्ठ भाव के साथ शामिल हैं इसके लिए सबको साधुवाद धन्यवाद संस्कार भारती को भी धन्यवाद कि उसे संस्कार को स्थापित करने में अपनी भूमिका निभा रहा है लोगों को जोड़ने में मार्गदर्शन दे रहा है अपने सनातन धर्म संस्कृति की परिकल्पना भी संरचनात्मक उद्देश्य भी यही रहा है।
धन्यवाद संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद पाण्डेय ने किया इस अवसर पर संस्कार भारती अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वैभव सोमवंशी ने भी सभी को इस आयोजन की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर


