17 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद प्रथम, 20 थानों ने किया शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण

Must read

 

 

 

 

इटावा। जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में इटावा जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जनपद ने जनवरी माह की जन सुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता पुलिस प्रशासन की सक्रियता, जवाबदेही और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।

शासन द्वारा जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर की जाती है। इसी क्रम में जनवरी माह में प्रदेश भर के जिलों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें इटावा जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के कुल 21 थानों में से 20 थानों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई, जिसके चलते जनपद को यह उपलब्धि मिली।

एसएसपी के अनुसार जिन थानों ने शत-प्रतिशत निस्तारण किया, उनमें भरथना, कोतवाली, सहसों, ऊसराहार, जसवंतनगर, बढ़पुरा, सैफई, इकदिल, बसरेहर, बकेवर, भरेह, पछायगांव, बलरई, लवेदी, सिविल लाइन, महिला थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी, वैदपुरा, चौबिया और चकरनगर थाना शामिल हैं। सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों ने जनशिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी इसी तरह जनविश्वास को मजबूत करते हुए आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article