18.6 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

डेंगू सहित अन्य बीमारियों से पिछले माह छः लोगों की मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य टीम ने वितरित की दवाइयां

Must read

कंपिल: डेंगू (dengue) सहित अन्य बीमारियों (other diseases) से पिछले माह छः लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच कर दवाइयां वितरित की। टीम ने गांव की नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया।

क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी विवेक कुमार का बीस वर्षीय पुत्र पिछले माह डेंगू बुखार से पीड़ित था। कई दिन इलाज चलने के बाद युवक की कानपुर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पैंतालिस वर्षीय शांता देवी ,अस्सी वर्षीय विमलेश देवी , बासठ वर्षीय प्रेमा देवी , अड़सठ वर्षीय सलोचना व नव्वे वर्षीय प्रेमा देवी की भी बुखार से मौत हो गई थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार दोपहर गांव पहुंची। टीम ने गांव में 29 मरीजों को दवा वितरित की। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज अलग अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाक्टर गौरव सहित ने स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। चिकित्साधिकारी कायमगंज डॉ शोभित शाक्य ने मरीजों को दवा वितरित की गई। अन्य दिन भी कैंप जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article