23.6 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

ग्राम रतनपुर में सड़क की दुर्दशा बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

Must read

-अरविन्द्र यादव की चक्की से लेकर विजौली मार्ग तक कीचड़ और गड्ढों में तब्दील सड़क

इटावा प्रवीन कुमार इटावा (यूथ इंडिया)। जनपद इटावा के ग्राम रतनपुर की मुख्य सड़क, जो लुधियानी मार्ग को निवाड़ी कला से जोड़ती है, वर्षों से बदहाल स्थिति में है। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है, लेकिन आज इसकी हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

अरविन्द्र यादव की चक्की से लेकर विजौली तक का पूरा रास्ता कीचड़, पानी और गहरे गड्ढों से भर चुका है। खासकर बारिश के मौसम में यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल, मोटरसाइकिल या फिर पैदल चलने वाले लोग प्रतिदिन जोखिम उठाने को मजबूर हैं।

ग्राम के जागरूक समाजसेवी अश्वनी यादव ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। उनके अनुसार वर्ष 1999 में यह सड़क डामर (पक्की) थी, लेकिन समय के साथ यह पूरी तरह जर्जर हो गई और आज सिर्फ नाम की सड़क रह गई है।

उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे और शीघ्र ही इस मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article