35 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

सभासद प्रतिनिधि को पीटने व चालान का मामला एस पी तक पहुंचा

Must read

सभासद एसोसिएशन ने करवाई व न्याय की उठाई मांग
फर्रुखाबाद। नगर के वार्ड नंबर चार नानक नगर में नाली व खड़ंजे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद को निपटने के लिए सभासद प्रतिनिधि को महिला थाने बुलाया और वहां विवाद निपटा जाने के बाद महिला के साथ पतंग बात करने का विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि की महिला थाना अध्यक्ष जमकर पिटाई की और उनका 151 में चालान कर दिया इस बात का विरोध सभासद एसोसिएशन ने विरोध व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लेकर न्याय की मांग उठाई है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि नगर के वार्ड नंबर 4 नानक नगर में नाली व ध
खडंजा के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद था इस विवाद के चलते यहां के सभासद प्रतिनिधि श्याम राजपूत को महिला थाना अध्यक्ष ने थाने बुलाया और वहां पर थाना अध्यक्ष के माध्यम से दोनों पक्षों के विवाद सुलझ भी गया लेकिन बाद में थाना अध्यक्ष द्वारा महिला के साथ अभद्रता की जाने लगी तो सभा सद प्रतिनिधि ने विरोध जताया। इस बात से गुस्सायीं महिला थाना अध्यक्ष ने सभासद प्रतिनिधि को जमकर पीटा और उनका 151 में चालान कर दिया जो की मनमानी है और पुलिस मित्र के आचरण के बिल्कुल विपरीत है।
सभासद संगठन के अध्यक्ष अतुल शंकर दुबे ने कहा कि पुलिस का काम विवादों को निपटाना है ना की आम आदमी में आतंक पैदा करना महिला थाना अध्यक्ष का आचरण पुलिस के सिद्धांतों से बिल्कुल विपरीत है इसलिए कार्रवाई की जानी चाहिए और सभासदों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। शिकायती पत्र देने जाने वालों में सभासद नरेंद्र यादव कृष्ण मोहन विजय अनुरागी पूनम देवी सभासद संजीव बाजपेई आज के नाम शामिल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article