24 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टेशन के बाहर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Must read

शाहजहांपुर: शहर के रोडवेज बस स्टेशन (Roadways bus stationके पास बने रेन बसेरा डारमेट्री के नजदीक एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जब नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना तुरंत कोतवाली सदर बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article