झांसी: यूपी के झांसी (Jhansi) जिले के बबीना थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक तीन दिन से लापता (missing) था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। युवक के मोबाइल में आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उसकी बातचीत एक युवती से होना बताया जा रहा है।
परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने से संदेह और गहरा गया है। झांसी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जिस युवती से वह बातचीत कर रहा था। उसकी भी खोजबीन जारी है।


