लखनऊ। सीतापुर के 26 वर्षीय युवक रवि गोपाल की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि 18 मार्च को हुए एक मिसाइल हमले में उनकी जान चली गई थी।
मृतक का पार्थिव शरीर रियाद से भारत लाया गया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
परिवार और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गांव में गमगीन माहौल है और हर कोई इस असमय हुई मौत से स्तब्ध है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


