32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

“यूपी की नई पहचान बना एयरपोर्ट, शिलान्यास से उद्घाटन तक जुड़ना सौभाग्य” — पीएम मोदी

Must read

जेवर/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान भावुक और गर्वपूर्ण संबोधन देते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश अब उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद हैं। यह प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास और बदलती पहचान का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला, इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे मिला था और आज इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मिला है।” उन्होंने आगे कहा कि दूसरा कारण यह है कि जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें प्रतिनिधि और सांसद बनाया, उसी प्रदेश की पहचान के साथ अब यह भव्य एयरपोर्ट भी जुड़ गया है।

प्रधानमंत्री ने इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट आने वाले समय में निवेश, रोजगार और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि “नए उत्तर प्रदेश” की नई उड़ान का प्रतीक है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article