24 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

अपर जिला अधिकारी ने अमानक निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट तलब की

Must read

फर्रुखाबाद: अपर जिला अधिकारी (Additional District Magistrate) ने उप जिलाधिकारी कायमगंज (Deputy District Magistrate Kayamganj) एवं रस के अभियंता को निर्देशित किया है कि ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे अमानक निर्माण की जांच करावें और इसकी आख्या प्रस्तुत करें। बताते चलें कि मु० सैफ अली पुत्र रहीस खाँ, निवासी मोहल्ला गढ़ी शमशााद द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यालय नगर पंचायत शमसाबाद में अल तिराहे से मक्की शाह जारत तक नाला एवं फुटपाथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें कच्ची पीली सेम ईंट लगाई जा रही है, जिसमे ठेकेदार एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से घटिया मानक विहीन घोर लापरवाही से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जबकि मक्की शाह की जारत एक धार्मिक स्थल है, जिस पर सभी कि आवागमन रहेगा और शमसाबाद अलेपुर रोशनाबाद होते हुये यह मार्ग फर्रुखाबाद तक जाता है, जिस नगर पंचायत द्वारा जानबूझ कर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फुटपाथ पर बिछाई जाने वाली ईंट भी घटिया व सस्ती किस्म की है। निर्माण कार्य स्टीमेट के अनुसार नहीं रहा है और ठेकेदार व नगर पंचायत के अधिकारी की मिली भगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जो काम समय में ही छतिग्रस्त होने की सम्भावना है। शिकायत कर्ता ने घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रूकवाने एवं सम्बन्धित ठेकेदार एव अधिकारी पर आवश्यक का कराने हेतु उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराने की मांग की है।एडीएम ने मामले की निष्पक्ष जाम कर जांच करके सप्ताह भर में रिपोर्ट देने की बात कही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article