32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

थाना समाधान दिवस में एसपी आरती सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबगंज पहुंचकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी आरती सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान एसपी ने थाने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा आगंतुकों के साथ व्यवहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article