17 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

आईपीओ में निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी

Must read

– फर्जी ऐप से दिखाया 2 करोड़ का मुनाफा, व्यापारी से 81.80 लाख हड़पे

नोएडा। आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यापारी से 81.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी निवेश ऐप के जरिए खाते में करीब 2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दिखाया, जिससे लालच में आकर पीड़ित ने कर्ज तक ले लिया।

पीड़ित नवीन, निवासी आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी, को IPO निवेश के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप पर लगातार मुनाफा दिखता रहा। भरोसा बढ़ने पर नवीन ने 52 लाख रुपये का लोन लेकर भी ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया।

पैसे निकालने पर बढ़ी डिमांड

जब नवीन ने ऐप से रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों व डिजिटल ट्रेल की पड़ताल की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article