लगातार बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम अनमोल की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

0
34

एंटी रेबीज डोज लेने के बाद भी नहीं बची जान, परिजनों में आक्रोश

इटावा। जनपद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के तहसील सदर इलाके का है, जहाँ एक मासूम बच्चे की कुत्ते के काटने से दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनमोल नामक मासूम को कुछ दिन पहले आवारा कुत्तों ने काट लिया था। परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों की सलाह पर एंटी रेबीज इंजेक्शन (डोज) भी लगवाया। इसके बावजूद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ के पीजीआई (PGI) लेकर पहुँचे, जहाँ इलाज के दौरान अनमोल ने दम तोड़ दिया।
मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के कदम उठाता, तो आज यह हादसा न होता।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निकाय द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने और टीकाकरण की व्यवस्था केवल कागज़ों पर ही सीमित है। शहर और कस्बों में झुंड के झुंड कुत्ते खुलेआम घूमते हैं, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर हर समय दहशत में रहते हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के आतंक पर तत्काल नियंत्रण, नियमित टीकाकरण और सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here