22 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

शिक्षक विधायक चुनाव में जुटने का आवाहन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिये टिप्स

Must read

फर्रुखाबाद: आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक चुनाव (teacher and graduate elections) के संदर्भ में Farrukhabad एवं कन्नौज जनपद की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में संभल से पूर्व सांसद एवं वर्तमान में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए।

मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने संघठनात्मक तैयारी के संबंध में भी टिप्स दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कमर कसनी होगी इसके लिए बूथ स्तर पर माइक्रो प्लानिंग से चुनाव प्रबंधन करना होगा। जिससे संख्यात्मक तथा गुणात्मक दृष्टि से परिणाम हमारे अनुकूल हो सकें। उन्होंने कहा कि एम एल सी का चुनाव पूरी तरह से प्रबंधन का चुनाव है इसलिए अधिकतम मतदाता बनाना मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद करना तथा मतदान के दिन अधिकतम मतदान के लिए जुटने की रणनीति बनाकर काम करना होगा।

एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पिछली बार स्नातक व शिक्षक चुनाव में जनपद से अत्यधिक मत भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुए थे इस बार भी इस रिकार्ड को कायम करते हुए अधिक से अधिक मतदाता बनाकर पिछली बार की तुलना में सर्वाधिक मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता करें।

चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक व कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में निश्चित विजय के लिए लक्ष्य निर्धारित करके बड़ी संख्या में मतदाता बनाना ही सबसे बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत कन्नौज के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन द्विवेदी कन्नौज के राजीव सिंह ठाकुर सुनील सिंह आनंद गुप्ता मुकेश पांडे हरिनाथ सिंह राजपूत अनुराग गुप्ता सुशील पांडे एवं फर्रुखाबाद से जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता डॉ अभिषेक सिंह पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला मंत्री अभिषेक बाथम विकास पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने ली कोर कमेटी की बैठक, डी एम, एस पी से वार्ता

फर्रुखाबाद।जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने जनपद पहुंचकर फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कोर कमेटी की बैठक ली । बैठक में सांसद मुकेश राजपूत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, अपना दल जिला अध्यक्ष रिंकू कटियार ,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और जिले की कानून व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं कभी निराकरण भी किया गया ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article