29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

लघुशंका की अनुमति मांगने पर शिक्षिका ने छात्र को जड़े थप्पड़, पत्रकार पिता ने थाने में दी तहरीर

Must read

विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की शिक्षिका पर कक्षा एक के छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि लघुशंका जाने की अनुमति मांगने पर शिक्षिका भड़क गई और छात्र को थप्पड़ मार दिए। घटना से नाराज छात्र के पिता, जो एक समाचार पत्र के पत्रकार बताए जा रहे हैं, ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ शमशाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कुइयां धीर निवासी एवं एक समाचार पत्र के रिपोर्टर अनुभव गंगवार ने शनिवार को थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र तेजस, जो बीएमसी विद्या निकेतन विद्यालय शमशाबाद में कक्षा एक का छात्र है, शनिवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान लघुशंका महसूस होने पर शिक्षिका ज्योति से अनुमति मांग रहा था।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने छात्र को थप्पड़ मार दिए और उसकी पिटाई कर दी। विद्यालय से लौटने के बाद छात्र ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिससे परिवार में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पिता अनुभव गंगवार विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका से नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इससे आक्रोशित पत्रकार पिता ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ थाना शमशाबाद पुलिस को तहरीर देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article