शाहजहांपुर| तिलहर थाना क्षेत्र में कार और बस की टक्कर के बाद हुई तलाशी में बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा को आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स और सिरिंज के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार की जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद फरमान रजा को हिरासत में लेकर ब्लड सैंपल लिया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। देर रात उसे जमानत पर थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशे की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।




