भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर खतरे की चेतावनी
नई दिल्ली| बांग्लादेश में फरवरी में प्रस्तावित आम चुनाव से पहले बीएनपी नेता तारिक रहमान की 17 साल बाद स्वदेश वापसी को लेकर भारत के पूर्व राजदूत विद्या भूषण सोनी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की राजनीति में इस समय एक “खतरनाक खेल” चल रहा है, जहां आवामी लीग को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखे जाने से निष्पक्षता और प्रतिनिधित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व राजदूत ने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में भारत विरोधी भावनाओं को हवा दी जा रही है, जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भारत धैर्य रखेगा और अंततः बांग्लादेश में समझदारी की जीत होगी।






