37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बने तरणजीत सिंह संधू, वीके सक्सेना को लद्दाख भेजा गया

Must read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे लोक निवास (राज निवास) में आयोजित किया गया। नवनियुक्त उपराज्यपाल को देवेंद्र कुमार उपाध्याय , मुख्य न्यायाधीश दिल्ली हाई कोर्ट ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वीके सक्सेना को लद्दाख भेजा गया

इस बदलाव के तहत मौजूदा उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। तरणजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और वे अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली का उपराज्यपाल पद प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। राजधानी में कई मामलों में उपराज्यपाल और निर्वाचित सरकार के बीच अधिकारों को लेकर चर्चा होती रही है। ऐसे में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article