37.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

जिला जेल से फरार बंदियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस की तलाश तेज

Must read

अयोध्या। जिला जेल से फरार हुए दो बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों कैदी 28 जनवरी को जिला जेल की बाउंड्री फांदकर फरार हो गए थे, जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
जानकारी के मुताबिक दोनों बंदी रात के समय जेल की बाउंड्री वॉल फांदकर भाग निकले थे। घटना सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक दोनों आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
लापरवाही पर हुई थी बड़ी कार्रवाई
इस गंभीर घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए जेल अधीक्षक समेत 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। जांच में जेल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने की बात कही गई थी।
गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित
अब पुलिस ने फरार बंदियों को पकड़ने के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि फरार बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article