फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह को बबना चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नव नियुक्त चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
चौकी प्रभारी की तैनाती


