फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आठ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, जो प्रभारी चौकी नीबकरोरी थाना मोहम्मदाबाद में तैनात थे, को प्रभारी चौकी बजरिया थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक लछिमन सिंह, जो प्रभारी चौकी बजरिया थाना मऊदरवाजा में कार्यरत थे, को प्रभारी चौकी नीबकरोरी थाना मोहम्मदाबाद का दायित्व सौंपा गया है।
उपनिरीक्षक विमल कुमार को पुलिस लाइन से थाना कमालगंज, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तथा उपनिरीक्षक विद्यासागर तिवारी को पुलिस लाइन से थाना कादरीगेट भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक शकील अहमद को पुलिस लाइन से थाना जहानगंज तथा उपनिरीक्षक श्रीनाथ तिवारी को भी पुलिस लाइन से थाना जहानगंज में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।






