लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह तबादले प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादला सूची जारी होते ही संबंधित जिलों और विभागों में नई तैनातियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार—परमानंद झा को अपर जिलाधिकारी, जौनपुर नियुक्त किया गया है।सोहन लाल को अपर जिलाधिकारी, शामली बनाया गया है। मीनाक्षी पाण्डेय को नगर मजिस्ट्रेट, सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।रमेश बाबू को नगर मजिस्ट्रेट, मऊ बनाया गया है। प्रेम नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी, देवरिया नियुक्त किया गया है। चन्द्र शेखर को अपर जिलाधिकारी, चित्रकूट भेजा गया है।राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी, कानपुर नगर बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया नियुक्त किया गया है।अखिलेश यादव को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाया गया है।प्रबुद्ध सिंह को कुलसचिव, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।अनिल कुमार को अपर जिलाधिकारी, अलीगढ़ बनाया गया है। नम्रता सिंह को अपर जिलाधिकारी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।दीपक वर्मा को कुलसचिव, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) बनाया गया है।सुभाष चंद्र प्रजापति को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ नियुक्त किया गया है।महिपाल सिंह को प्रधान प्रबंधक, यूपी चीनी मिल संघ, लखनऊ बनाया गया है। विवेक कुमार मिश्र को सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।अवनीश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी, गाजियाबाद बनाया गया है। ओम प्रकाश को अपर जिलाधिकारी, कौशांबी भेजा गया है। रवेंद्र कुमार को उप जिलाधिकारी, श्रावस्ती नियुक्त किया गया है। अंशिका दीक्षित को अपर जिलाधिकारी, बिजनौर बनाया गया है। शरद कुमार पाल को अपर जिलाधिकारी, बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋतु पुनिया को अपर आयुक्त, अयोध्या मंडल नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर असर
इन तबादलों को प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने और विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कई जिलों में लंबे समय से रिक्त या अस्थायी रूप से संभाले जा रहे पदों पर अब स्थायी नियुक्ति होने से कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
जल्द संभालेंगे कार्यभार
सूत्रों के अनुसार अधिकांश अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिलों और विभागों में प्रशासनिक गतिविधियों में नए सिरे से गति आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here