28 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

मिठाई की दुकान पर छापा, 4 गैस सिलेंडर बरामद, रिफिलिंग का नहीं मिला सबूत

Must read

फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर में शनिवार शाम सप्लाई विभाग ने अचरा तिराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी कर चार गैस सिलेंडर बरामद किए। इस कार्रवाई के दौरान तीन घरेलू और एक व्यावसायिक गैस सिलेंडर मौके से मिले, हालांकि अवैध गैस रिफिलिंग का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
छापेमारी के दौरान दुकान से कुल चार सिलेंडर बरामद हुए, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वहां रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण या किसी भी प्रकार की गतिविधि मौजूद नहीं थी।
सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह सूचना के आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल रिफिलिंग के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article