19 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

स्वामी विवेकानंद डिजिटल लाइब्रेरी व ओपन जिम का लोकार्पण, ग्रामीण युवाओं को मिला शिक्षा और स्वास्थ्य का नया केंद्र

Must read

मैनपुरी: बेवर विकासखंड अंतर्गत गांव श्यामपुर भटपुरा में शुक्रवार को नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद डिजिटल लाइब्रेरी (Swami Vivekananda Digital Library) और ओपन जिम (Open Gym) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर इन जनसुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों, पुस्तकों और तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना बेहद जरूरी है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और आधुनिक मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवा ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

इसके साथ ही ओपन जिम के लोकार्पण से गांव के युवाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। ओपन जिम ग्रामीणों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में वीडीओ अजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रिजेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, नवीगंज चौकी प्रभारी राज कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article