33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर जितेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत

Must read

साहिल मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण सभा भवन में जुटे डेढ़ सौ से अधिक समर्थक
फर्रुखाबाद। जनपद के ब्राह्मण सभा भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व साहिल मिश्रा ने किया, जिसमें लगभग डेढ़ सौ से अधिक समर्थकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान साहिल मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा जितेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह में इशू दीक्षित, विशाल चौहान, अश्वनी वर्मा, शिवा यादव, सिद्धार्थ वर्मा, उज्ज्वल शाक्य सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता सह-संयोजक के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में समर्थकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस मौके पर जितेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article