27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

सिपाही की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Must read

 

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी वीरपाल पिछले तीन वर्षों से बरेली में तैनात थे और चौपुला क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

मृतक की पत्नी संगीता के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब चार बजे वीरपाल ने नाश्ता किया था। इसके बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब उन्हें जगाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठे, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

घबराए परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और अपने पीछे पत्नी व दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article