32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

बरेली में निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

Must read

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की नर्स का शव रविवार को अस्पताल परिसर में बने कमरे में मिला। घटना की जानकारी सहकर्मी नर्स ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला पति से विवाद के बाद अवसाद में आकर जहरीला पदार्थ खाने का माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रियंका देवी (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुंवरपुर बंजरिया, निगोही थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। वह पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं और अस्पताल के पीछे बने नर्स आवास में रहती थीं।

प्रियंका के साथ रहने वाली नर्स आस्था ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह ड्यूटी पर चली गई थीं, उस समय प्रियंका कमरे में सो रही थीं क्योंकि उनकी रात में ड्यूटी थी। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस लौटीं तो प्रियंका कमरे में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में धनंजय पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रियंका और उनके पति सुनील कुमार के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शनिवार रात दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी, जिसके बाद पति ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। पुलिस का अनुमान है कि इसके बाद प्रियंका ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article