अब ओलंपिक 2028 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना लक्ष्य
भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब एक और बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। यह उनके करियर का बतौर कप्तान पहला ICC खिताब है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न के माहौल के बीच सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि अब उनकी नजर ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर है।
टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि देश के लिए खेलना सबसे बड़ा गर्व है और अब उनका सपना है कि क्रिकेट में भी भारत ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीते।
128 साल बाद ओलंपिक में लौटेगा क्रिकेट
दरअसल, इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने क्रिकेट को 2028 समर ओलिंपिक्स में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1900 Paris Olympics में खेला गया था। लगभग 128 साल बाद अब क्रिकेट फिर से ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है।
ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6–6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 14 जुलाई से 29 जुलाई 2028 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें टीमें मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।
क्रिकेट के सभी मुकाबले अमेरिका के पोमोना शहर में बनाए जाने वाले अस्थायी फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह स्थान Los Angeles से करीब 50 किलोमीटर दूर है, जहां 2028 ओलंपिक का मुख्य आयोजन होगा।
मौजूदा ICC टी20 रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों के ओलंपिक में क्वालिफाई करने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह बयान भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है कि आने वाले समय में भारत क्रिकेट में भी ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रच सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान


