नई दिल्ली।टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की रणनीति और रवैये पर तीखी टिप्पणी की है।
गावस्कर ने कहा कि बड़े टूर्नामेंट में केवल नाम या पिछली सफलताओं के भरोसे नहीं जीता जा सकता, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जरूरी होता है।
गावस्कर ने स्पष्ट कहा कि भारतीय टीम को इस हार से सबक लेना चाहिए। उनका मानना है कि बल्लेबाजों ने पिच और मैच की स्थिति को सही ढंग से नहीं पढ़ा।
उन्होंने कहा “टी20 क्रिकेट में हर ओवर नई कहानी लिखता है। अगर आप हालात के मुताबिक नहीं खेलेंगे, तो विपक्षी टीम आपको पीछे छोड़ देगी।”
दक्षिण अफ्रीका की ओर से देवल्ड ब्रेवीस और डेविड मिलर की साझेदारी को गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए आदर्श बताया।
दोनों ने शुरुआत में संयम दिखाया, विकेट बचाए और फिर आखिरी ओवरों में आक्रामक रुख अपनाकर मैच का रुख पलट दिया। गावस्कर के अनुसार उन्होंने जोखिम भरे शॉट्स की जल्दबाजी नहीं की,
गेंदबाजों पर दबाव धीरे-धीरे बनाया
साझेदारी को प्राथमिकता दी, व्यक्तिगत स्कोर को नहीं।
गावस्कर ने इशारों में कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने परिस्थितियों को समझे बिना बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश की, जिससे लगातार विकेट गिरे और दबाव बढ़ता गया।
उन्होंने यह भी कहा कि बड़े टूर्नामेंट में “गेम अवेयरनेस” सबसे अहम होती है — सिर्फ स्ट्राइक रेट या पावर हिटिंग नहीं।
गावस्कर के मुताबिक के मुताबिक
टीम प्रबंधन को रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा,
खिलाड़ियों को पिच रीडिंग और मैच सिचुएशन पर अधिक ध्यान देना होगा,अनुभव और धैर्य का संतुलन बनाना जरूरी है,यह हार भारत के लिए चेतावनी है कि टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम हल्के में नहीं ली जा सकती — खासकर दक्षिण अफ्रीका जैसी संतुलित टीम।
सुपर-8 में हार पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान


