नेहरू रोड स्थित संडे बाजार को बंद न करने की मांग, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
71

कहा— छोटे व्यापारियों व मिडिल क्लास परिवारों के हित में संडे बाजार का संचालन जरूरी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नेहरू रोड स्थित संडे बाजार को बंद न करने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संडे बाजार वर्षों से लग रहा है और छोटे व्यापारियों की आजीविका का प्रमुख साधन बन चुका है। इस बाजार से रेडी-फेरी वाले अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, वहीं मिडिल क्लास व गरीब वर्ग के लोग यहां से किफायती दरों पर कपड़े और अन्य जरूरत का सामान खरीदते हैं।
व्यापार मंडल ने बताया कि हाल ही में परीक्षा आयोजन के कारण प्रशासन ने बीते रविवार व 12 अक्टूबर को संडे बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी, जिससे छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मंडल ने कहा कि दीपावली के बाद सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में अधिकतर मिडिल क्लास परिवार गर्म कपड़े संडे बाजार से ही खरीदते हैं क्योंकि वे शोरूम या बड़ी दुकानों से कपड़े खरीदने में असमर्थ रहते हैं।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि आगामी रविवारों में संडे बाजार पर रोक न लगाई जाए। यदि ऐसा होता है तो यह छोटे व्यापारियों और मिडिल क्लास परिवारों के हित में नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाजार बंद कराया गया तो व्यापार मंडल को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में संडे बाजार अध्यक्ष नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री रामु कश्यप, युवा महामंत्री केशव पांडेय, युवा अध्यक्ष आमिर खान, दीपू लालू सिंह, विष्णु बाजपेई, फिरोज खान, मोहन अग्रवाल, नईम सिराज, सरिक, और सोहन शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here