28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

कुंडपुरा गाँव की आवारा गायों से सिंघीरामपुर क्षेत्र के किसान परेशान

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गाँव कुंडपुरा (Kundapura village) की आवारा गायों (Stray cows) का आतंक अब दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है सिंघीरामपुर सहित आस-पास के गाँवों के सैकड़ों किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इन गायों के झुंड रोजाना रात को खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर देती हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से तंग आकर सिंघीरामपुर के ग्रामीणों ने खुद ही इन आवारा गायों को पकड़कर एक स्थान पर घेर कर रखा हुआ है। ग्रामीणों ने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से लगातार आग्रह किया है कि इन गायों को तुरंत सुरक्षित ढंग से उचित गौशालाओं में पहुँचाया जाए ताकि गाय फिर वापस ना आ सके हालाँकि, उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में गंभीरता दिखाने के बजाय उदासीनता बरत रहे हैं और उनकी पुकार अनसुनी कर दी जा रही है।

किसानों की यह मांग है कि प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान दे और उनकी फसलों को नुकसान होने से बचाएअवनीश यादव प्रधान,राहुल पाल राघव मिश्रा भाजपा नेता,किशन पाल , गिरिंद्र, अनुपम तिवारी, पुती, अन्य 1 दर्जन व्यक्ति

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article