36.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर बने काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष

Must read

वृंदावन | यूथ इंडिया: वृंदावन के युवा संत और कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर को काली सेना का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति काली सेना की केंद्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर की गई है।
बताया गया है कि काली सेना के संस्थापक अध्यक्ष और शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप के निर्देशन में तथा काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनेता पुनीत इस्सर की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संजय निर्मल द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

युवा नेतृत्व से संगठन को उम्मीद

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि कौशल किशोर ठाकुर युवा संत हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता, जनसेवा तथा धर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से काली सेना के माध्यम से धर्म, समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

वहीं अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक संत समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि कौशल किशोर ठाकुर में राष्ट्रभक्ति और धर्मनिष्ठा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कौशल किशोर ठाकुर की इस नियुक्ति के बाद ब्रज क्षेत्र में उनके समर्थकों और भक्तों में उत्साह देखा गया। सर्व ब्राह्मण सभा, करणी सेना, वामन भगवान शोभा यात्रा समिति सहित कई सामाजिक संगठनों और भक्तों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जा रहा है कि कौशल किशोर ठाकुर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी से जुड़े मामलों में भी पक्षकार के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article