34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

आंधी-बारिश बनी आफत, सोसायटी में प्लास्टर गिरा, कार क्षतिग्रस्त

Must read

 

ग्रेटर नोएडा। वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में बुधवार रात तेज आंधी और रिमझिम बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का भारी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे ओपन एरिया में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते यमुना सिटी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिनभर की गर्मी के बाद लोगों को जहां राहत मिली, वहीं इस घटना ने सोसायटी में रहने वालों की चिंता बढ़ा दी है।

निवासियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सोसायटी में रखरखाव का कार्य ठीक से नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह घटना मेंटेनेंस की लापरवाही को उजागर करती है और भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और जेवर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं ने कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया।

बारिश से किसानों को भी राहत मिली है, क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार है और हल्की बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, ओलावृष्टि की आशंका को लेकर किसान अभी भी चिंतित हैं, क्योंकि ओले गिरने पर फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

अजनारा होम्स सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटना के बाद निवासियों ने प्रबंधन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article