17 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

डिजिटल अरेस्ट करके 1.29 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के 2 सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

Must read

लखनऊ: यूपी STF को बड़ी सफलता मिली है। STF ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को सीबीआई आफिसर बनकर डिजिटल अरेस्ट करके लगभग 1.29 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गैंग (gang) के 2 सदस्य को गिरफ्तार (arrested) किया है। यह ठगी डिजिटल माध्यम से की गई और पीड़ित को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।

एसटीएफ ने द्वारा पकड़े गए अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह, वृन्दावन योजना, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ तथा मूल थाना बीकापुर जनपद अयोध्यान व महफूज, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित रिवर बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एसटीएफ ने कई अहम दस्तावेज किया बरामद किये है।

इस डिजिटल अरेस्ट के मामले की जांच में सहयोग के लिए एसटीएफ को बुलाया गया, जिसके बाद टीम ने अभिसूचना एकत्र कर अभियुक्तों को 12 जुलाई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ रोड थाना गोमती नगर विस्तार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने नाम पर आईसीआईसीआई बैंक में एक कॉर्पोरेट खाता खोल रखा था, जिसका उपयोग गिरोह द्वारा ठगी की रकम मंगाने और आगे भेजने के लिए किया जाता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article