15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

स्टाफ नर्स ने युवक पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

Must read

फतेहपुर
फतेहपुर के पीएचसी बकेवर में तैनात एक स्टाफ नर्स ने युवक पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप मोहल्ला गढ़ी, थाना जहानाबाद निवासी आमिर उर्फ चांद पुत्र शहीद पर लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार 12 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे आरोपी पीएचसी परिसर में पहुंचा और ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि उसने मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्टाफ नर्स का कहना है कि आरोपी पिछले एक वर्ष से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बदनामी का डर दिखाकर वह अब तक करीब चार लाख रुपये वसूल चुका है और लगातार और पैसों की मांग कर रहा है। फोन कॉल का जवाब न देने पर वह उसके सहकर्मियों को कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी रास्ते में छेड़खानी करता है, जिससे वह दहशत में है।

थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article