साइक्लोन ‘दितवाह’ का कहर: श्रीलंका में तबाही के बाद अब भारत पर मंडरा रहा खतरा

0
45

नई दिल्ली| श्रीलंका में भीषण तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ अब तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में श्रीलंका के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में 300 मिमी (11.8 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए, सड़कें ध्वस्त हो गईं और दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालात बिगड़ने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर दर्जनभर उड़ानों को डायवर्ट किया गया, वहीं कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, साइक्लोन ‘दितवाह’ अब उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए भारत के तटों के करीब पहुंच रहा है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में अगले 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए सभी तटीय राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है। तटीय क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया जा रहा है और राज्य सरकारें संवेदनशील इलाकों में राहत शिविरों की व्यवस्था कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ‘दितवाह’ अगले दो दिनों में और अधिक प्रबल हो सकता है, जिससे तटीय राज्यों में व्यापक प्रभावित होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here