34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

श्रद्धांजलि सभा व कवि गोष्ठी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Must read

फर्रुखाबाद। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत रहे सत्यनारायण मिश्रा ‘नारायण’ की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके पुराना कोठा परचा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन उनके पुत्र योगेश नारायण मिश्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य प्रेमी आलोक गौड़ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नलिन श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राम शंकर अवस्थी ‘अबोध’ ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीति पवन तिवारी द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ।
कवि गोष्ठी में हरदोई से पधारे सुखदेव पांडेय ‘सरल’ के साथ अतुल तिवारी, वैभव सोमवंशी, महेश पाल सिंह ‘उपकारी’, प्रीति पवन तिवारी एवं ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को ये भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. सत्यनारायण मिश्रा ‘नारायण’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मनोज मिश्रा ,तन्मय मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला समेत अनेक लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article