29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

कटरा विधानसभा में सपा का होली मिलन समारोह आयोजित

Must read

शाहजहांपुर। 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार (14 मार्च 2026) को मिश्रा मैरिज लॉन, घसा कल्यानपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, डॉ. सुची कश्यप और पूर्व विधायक राजेशा यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने होली के पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए लोगों से मिल-जुलकर रहने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी रिंकू यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, वर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष मनोज यादव, रामबहादुर गुप्ता, रामकुमार भोजवाल, प्रदीप भोजवाल, सुधीर सिंह, वीरपाल सिंह (पूर्व प्रधान), ओमबीर सिंह और हरिशरण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article