20 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

बहराइच में तेज रफ्तार का कहर, पुलिस जीप ने 4 लोगों को रौंदा, मासूम की मौत

Must read

बहराइच: यूपी के बहराइच (Bahraich) जिले के भगवानपुर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी (police jeep) ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के समय सन्नो देवी ने बताया सभी लोग रिक्शा के इंतजार में खड़े हुए थे सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी भगवानपुर चौराहे के पास पुलिस की गाड़ी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

स्थानीय निवासी विपिन मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही वे अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की गाड़ी से हुए इस हादसे के बाद इलाके में काफी रोष देखा जा रहा है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article