36 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं

Must read

फर्रुखाबाद। गुड फ्राइडे के अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभायें आयोजित की गईं। इस दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए क्रूस के रास्तों की आराधना, उपवास और शोक सभाएं होती हैं। भक्त दोपहर में यीशु के अंतिम शब्दों पर चिंतन कर सफेद वस्त्र पहनकर सेवा में शामिल होते हैं।
बढ़पुर सीएनआई चर्च बढ़ पुर में में गुड फ्राइडे के प्रमुख आयोजनों में गुड फ्राइडे के दिन, जो ईस्टर से पहले का शुक्रवार है, चर्च में यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में विशेष प्रार्थना और आराधना होती है। प्रार्थना विशेष रूप , चर्च में मौन, भजन और प्रार्थना की गई। ईसाई धर्म के अनुसार, इस दिन को शोक, उपवास और प्रायश्चित के रूप में मनाया जाता है।इस दिन यीशु मसीह के बलिदान के सम्मान में लाल रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।
पादरी मनोज कुमार ने बाइबिल के पवित्र सात वचनों
का पाठ किया ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास और परमेश्वर के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।
इस मौके पर राजीव के लाल, भावना लाल, विनीता, अमन मनीला, अजय जी लाल, आदित्य सहाय, विजय दयाल, रितेश ऑलिव, एलिस दयाल, डोरकास अबरार, सुनील विक्टर, वीना साइमन, निशा लाल, राहुल अबरार, सुषमा लाल, अनमोल लाल, प्रशांत एडसन सहित बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही फतेहगढ़ चरण अलसोलस चर्च ,रखा चर्च सिटी चर्च आदि में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article