सपा वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में हड़कंप

0
47

हापुड़| समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े वॉट्सएप ग्रुप “समाजवादी पार्टी परिवार” बुधवार देर रात अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल होने से सुर्खियों में आ गया। घटना के बाद कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई और उन्होंने ग्रुप एडमिन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने आपस में संपर्क कर यह पता लगाने की कोशिश की कि वीडियो किसने भेजा। कई लोग स्क्रीनशॉट्स को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स पर साझा करने लगे। इस मामले ने सोशल मीडिया पर “सपा ब्लू फिल्म कांड” के नाम से ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

सपा जिला संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रुप एडमिन से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, वीडियो भेजे गए नंबर की जांच के लिए साइबर सेल को जिम्मा सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार, वीडियो भेजने वाले नंबर को ग्रुप से हटा दिया गया है। वरिष्ठ सपा नेताओं ने कहा कि यह घटना पार्टी की अनुशासन नीति पर बड़ा धब्बा है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here