अखिलेश यादव करेंगे संबोधित, 2027 की रणनीति पर मंथन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कल होने जा रही PDA पंचायत सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। इस पंचायत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीधे कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को केंद्र में रखकर चुनावी खाका खींचा जाएगा।
पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश भर से आए पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। साथ ही देश स्तर के कुछ नेताओं की मौजूदगी भी रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस पंचायत से PDA आंदोलन को नया आयाम देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सपा इस पंचायत के जरिए संगठन को धार देने और PDA वर्ग को मजबूती से साधने की कोशिश करेगी।






