बजट के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विधायक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में आज उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। सपा विधायकों ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनविरोधी बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।
विधायकों का आरोप है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।
विधानसभा परिसर में बढ़ी हलचल
विरोध प्रदर्शन के चलते विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और बाद में विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भीतर चले गए।
सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए बजट को विकासोन्मुख और रोजगार सृजन पर केंद्रित बताया है। आने वाले दिनों में सदन के भीतर बजट पर तीखी बहस की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here