25 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

जयंती पर सपाइयों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले को किया याद, प्रेरणा लेने का आह्वान

Must read

 

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सपा चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में महात्माॅं ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला प्रवक्ता सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने महात्माॅं फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्य एवं विचारों पर चर्चा की। कार्यक्रम के प्रभारी संतोष दिवाकर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं संचालन मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया।
इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा महात्माॅं फुले का पूरा जीवन पीडीए समाज को समर्पित रहा है। उन्होंने समाज में समता की बात की। वह सदैव पाखंड और अज्ञानता के खिलाफ खड़े रहे। समाज में आज भी उन्हें बड़े समाज सुधारक और शैक्षिक क्रांति के योद्धा रूप में याद किया जाता है, पीडीए समाज के लिए उनके विचार आज भी बहुमूल्य हैं।
इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा की महात्माॅं फुले आज भले ही हमारे बीच में ना हों लेकिन उनके विचार आज भी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके महान विचारों से हम सब एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष दिवाकर का पार्टी कार्यालय में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव निजाम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा राजपाल यादव, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जियाउल हक जिला महासचिव समाजवादी युवजन सभा, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, बालिस्टर सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, अशोक अंबेडकर, केशव पाल, विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article