25 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के कटे

Must read

लखनऊ: सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने भाजपा सरकार (BJP government) और चुनाव आयोग (Election Commission) पर जमकर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि सरकार के कहने पर ही चुनाव आयोग काम कर रहा है। हमारे देश की लोकतंत्र की प्रणाली को चुनाव आयोग कमजोर कर रहा है। जितने भी वोट कटे हैं, उसमें ज्यादातर वोट PDA के है। हमारे देश का चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली हुई है। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने जो मताधिकार दिया है, उससे मूल्यवान चीज कुछ और नहीं है। इस देश के करोड़ों-करोड़ों अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और देशवासियों को वोट देने का अधिकार है लेकिन इस अधिकार को खत्म करके भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है और इसके लिए तरह-तरह के नीति बना रही है।

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि किसी देश में लोकतंत्र की जड़ें कितनी गहरी हैं, लोकतंत्र कितना मजबूत है उसका अनुमान चुनाव आयोग की स्वतंत्रता व निष्पक्षता से लगाया जा सकता है। लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश का चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष है। सरकार के कहने पर ही चुनाव आयोग काम कर रहा है। हमारे देश की लोकतंत्र की प्रणाली को चुनाव आयोग कमजोर कर रहा है जितने भी वोट कटे हैं, उसमें ज्यादातर वोट PDA के हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article