33 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

सपा महासचिव शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश

Must read

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का रायबरेली में भव्य स्वागत किया गया। वह लखनऊ से प्रयागराज जाते समय ऊंचाहार क्षेत्र के बटोही रेस्टोरेंट के सामने रुके, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। माल्यार्पण और नारेबाजी के बीच शिवपाल यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी चुनावों को लेकर अहम संदेश भी दिया।

शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत जरूरी है।

उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनता के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवपाल यादव के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली और चुनावी माहौल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article