पूर्व मंत्री चंद्रदेवराम यादव के आवास पहुंचे, धरवारा में दंगल प्रतियोगिता में होंगे शामिल
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जिले में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार शिवपाल यादव सबसे पहले पूर्व मंत्री चंद्रदेवराम यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे मुलाकात की और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।
इसके बाद वह जहानागंज क्षेत्र के धरवारा गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिवपाल यादव के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


