जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन आंदोलन के महानायक कांशीराम 92वीं जयंती को *पीडीए दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भंते अनुरुद्ध एवं सपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर एवं कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संचालन प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने किया किया तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने संपन्न कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम के मन में एक पीढ़ा थी कि शोषित वंचित समाज अपने हक और हुकूक की लड़ाई को लड़े और उसे प्राप्त करे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करने का काम कर रहे हैं।
लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी/प्रदेश सचिव डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि कांशीराम कैडर की राजनीति के जनक थे, उन्होंने अपने संघर्ष के रास्ते समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े समाज को सत्ता में पहुंचाकर ये सिद्ध कर दिया कि जो समाज जागरूक होकर हिस्सेदारी लेने की लड़ाई लड़ेगा वही शोषित से शासक तक की यात्रा तय करेगा।
पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम का सपना था महिला घूंघट मुक्त हो, राजनैतिक हिस्सेदारी को समझे और अपनी आवाज को देश के सामने रखे।
इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साहब का बताया रास्ता ही हमें जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी दिला सकता है। और उसी रास्ते पर आज समाजवादी पार्टी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी चल रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि आज भी पीडीए समाज अगर नहीं जागा तो वो दिन दूर नहीं जब पुनः गुलामी की जंजीरों में जकड़े जाओगे।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, पूर्व चेयरमैन हरीश यादव, जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामविलास माथुर, मुन्ना यादव एड0, रामशरण कठेरिया, डॉ0 रामकृष्ण राजपूत, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, अमन सूर्यवंशी, अनुराग यादव, इजहार खान, राजेंद्र सिंह पाल आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अविनाश सिंह (विक्की), जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विजेंद्र सिंह यादव प्रधान, अशोक अम्बेडकर, जितेंद्र यादव सिरौली, शीटू यादव, अरविंद कश्यप, जुल्फिकार अब्बास जैदी, मुख्तार आलम, आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।


