20 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

एसपी ने विभाग में किया बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल सहित कई थानों व चौकियों के प्रभार बदले

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने व कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पिछली रात विभाग में बड़ा फेरबदल किया। इस दौरान शहर कोतवाल, मेरापुर थाना अध्यक्ष सहित कुल पांच चौकी प्रभारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
एसपी के निर्देशानुसार राजीव पांडे को थाना प्रभारी मेरापुर नियुक्त किया गया है। अजब कुमार जो अब तक मेरापुर थाना अध्यक्ष थे, को मऊ दरवाजा थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं दर्शन सिंह जो सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी थे, उन्हें नया शहर कोतवाल बनाया गया है। फेरबदल में कई चौकियों के इंचार्ज भी बदले गए हैं शिव कुमार, खुदागंज चौकी, कमालगंज थाना से स्थानांतरित होकर अब सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
अनिल कुमार, जो आवास विकास चौकी प्रभारी थे, को खुदागंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राहुल कुमार, रेलवे चौकी प्रभारी, को अमृतपुर थाना क्षेत्र की लाडला चौकी का नया प्रभार सौंपा गया है।
दीपक कुमार, जो शमशाबाद में तैनात थे, को कादरी गेट स्थित आवास विकास चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि विभाग में यह फेरबदल कामकाज में पारदर्शिता और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए किया गया है। उनका कहना है कि सही जगह सही अधिकारी की तैनाती से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा जनता को तेज और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान की जा सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article