नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार रात सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि 79 वर्षीय सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी महीने में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान भी उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं और आवश्यक मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर उनके स्वास्थ्य अपडेट पर बनी हुई है।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति नियंत्रण में है और आगे की स्थिति मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।


